धूमिल 'की कविता का वो' तीसरा 'आदमी
कर चुका है 'अतिक्रमण'
हमारी 'आस्था-व्यवस्था' में
हमारे 'धर्म-कर्म' में,
और 'अर्थ' में भी।
तभी कूछ चुहे अपने व्हर्च्युअल बिलों में
बैठकर झुंड में कर रहैं है 'विमर्श'
'उज्ज्वल भविष्य' का।
कुछ कबूतर है असमंजस में की बैठे तो कहाँ बैठे?
मंदिर के कलश पर या फिर मस्जिद के घुमट पर
या फिर और कहीं।
और उसी वक्त एक 'चिड़िया' भटक रही, यहाँ से वहाँ
अपने बच्चों के लिए दाने इकट्ठा करने हेतु
पर 'चूहों' तुम बताओ क्या तुम कर सकते हो 'विमर्श' तो करों
'मीराबाई' के निम्न पंक्तियों पर
"घायल का दर्द घायल ही जान सकता है"
........ ^ ....... (ग) प्रा.अल्ताफ मुलाणी / 9630838340
No comments:
Post a Comment