Thursday, 27 October 2016

” दर्शकों को रंगमंच से जोड़ना दिन प्रति दिन बहुत मुश्किल होता जा रहा है.”

वर्तमान स्थिति में दर्शकों को रंगमंच से जोड़ना दिन ब दिन बहुत मुश्किल होता जा रहा है क्यूंकि रंगमंच का सीधा मुकाबला टीवी और सिनेमा से है, इस तथ्य को अब नकारा नहीं जा सकता. टीवी एवं सिनेमा यह दोनों माध्यम शुद्ध रूप से व्यवसाय हैं, आर्थिक कार्य है और नाटक के संदर्भ में यह अवधारणा है कि नाटक एक सांस्कृतिक कार्य है, सामाजिक कार्य है जबकि नाटक एक अभिव्यक्ति का माध्यम है.
टीवी और सिनेमा आर्थिक कार्य को अंजाम देने हेतु टीजर , प्रोमो , ट्रेलर और प्रोमोशन जैसे माध्यम से लोगों में उसके प्रति उत्सुकता उत्पन्न कराने की ताकत रखते हैं उसमें काफी हद तक कामयाब भी होते हैं परन्तु रंगमंच अभी तक न ऐसी या अन्य ऐसी कोई पर्यायी व्यवस्था बना पाया है और नाही इसका यूटिलाइजेशन कर पाया है.
साथ ही साथ ज्यादातर रंगकर्मी ‘कला के लिए कला’ या ‘जीवन के लिए कला’ के द्वंद्व में फंसे नजर आते हैं और साथ साथ समीक्षकों के शाबासकी का लड्डू भी उनका मन ललचाता रहता है इसी वजह से ‘ना खुदा मिला ना सनम’ कुछ इस तरह उनकी स्थिति है. और रही बात आम दर्शकों को रंगमंच से जोड़ने कि तो आम दर्शकों कि मानसिकता कुछ ऐसी है कि उसे उसके जिंदगी में जो हकीकत में नहीं मिल पाता उसे वह तस्सवुरो में अहसास में पाना/देखना चाहता है और सिनेमा ने अबतक उसकी यह जरुरत बखूबी पूरी कि है इसीलिए वह एक सफल इंडस्ट्री बन पाया है फिर भी आम दर्शक रंगमंच से जोड़ने कि बात ‘रिसर्च’ का मुद्दा तो है ही जिसके प्रमाणिक अनुमान से रंगकर्मीयों को भविष्य में जनाधार प्राप्त करने के लिए कुछ संभावनायें जरुर मिलेंगी.
कुछ मुद्दों के लिए रंगमंच का दर्शकों तक पहुँचाना अत्यंत जरुरी है परन्तु फिरभी दर्शकों का रंगमंच तक आने कि क्रिया को मै ज्यादा महत्वपूर्ण मानता हूँ इसीलिए दर्शकों को रंगमंच से जोड़ने हेतु मेरे समझ के अनुसार कुछ सुझाव इस प्रकार हैं;
१) रंगमंच मण्डली को संस्था न बनाकर उसे कम्पनी बनाया जाय जिससे अनुदान होड़ अपने आप बंद हो जाएगी.
२) रंगमंच को बौद्धिकता के जंजाल में ना फंसकर ‘मनोरंजन’ के साथ ‘प्रबोधन’ करने की नयी प्रस्तुति शैलियाँ ढूंढनी होंगी इस हेतु हमारी लोक शैलियों में प्रयोग करने होंगे.
३) उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से नाटक के टीजर , प्रोमो , ट्रेलर का निर्माण कर सोशल नेटवर्किंग माध्यमो से लोगों में उसके प्रति आकर्षण एवं उत्सुकता का माहोल पैदा करना चाहिए.
४) शुरुवात के कुछ शोज का मुफ्त मंचन करना चाहिए.
५) बिंदु क्र १) अनुसार नाटक है तो बिंदु क्र ४) कि वजह से नाटक कि माउथ टू माउथ पब्लिसिटी होकर ज्यादा से ज्यादा दर्शक रंगमंच से जुड़ सकते हैं.
                                            —–^—– (c) प्रा. अल्ताफ मुलाणी / 9630 83 83 40

No comments:

Post a Comment