Tuesday, 15 July 2014

‘साहब’ ‘साहब’ के आशिर्वाद से चलता है सबकुछ…… ‘साहब’ को झुककर दे सलाम उसे मिलता है 'सबकुछ'
संगेमरमर के उनके महलोंका कोना कोना है रोशन हमारी कुटिया में गरीबी को छोड़ बाकी जलता है 'सबकुछ'
खाली पेटवाले ही आशासे निभाते हैं जमुरियत में फ़र्ज़ अपना पर ये लोकतंत्र तो, साला ‘साहबों’को ही खिलाता है 'सबकुछ'
क्यूँ युधिष्ठिर की जबान पर भी पड़े ताले आजकल, दोस्त ? सुना था हरिश्चंद्र नाम का राजा सत्य के लिए खोता है 'सबकुछ'
ये ज़िन्दगी क्या पूछती हो के क्यों परेशान हो ‘अल्ताफ’? कैसे बताऊँ तुझे आजकल तो मुझे खलता है 'सबकुछ'
...... ^....... ‘अल्ताफ’ / 09630838340  /  २३-०३-२०१३  


No comments:

Post a Comment