तो इन्सान का धर्म क्या है ?
तो इन्सान का धर्म क्या है ?
अगर ‘भगवे’ का ‘भगवा’ होना , ‘हरे’ का ‘हरा’ होना
और ‘नीले’ का ‘नीला’ होना ये उनका धर्म है
तो फीर इन्सान क्या होना उसका धर्म है ?
खैर मै नहीं खेलता हूँ होली
क्युंकी चुनिन्दा लोगोने लिए हैं चुनिन्दा रंगों के ठेके आजकल
जो नचाते हैं हमें कटपुतली की तरह
क्युंकी वो जानते हैं अछी तरह के हम नाचने में माहिर हैं
और इतिहास भी गवाह है इन्ही लोगोने खेली हैं
ऐसेही कई सारी ‘लाल’ रंग की होलीयां
इसलिए मै नहीं खेलता हूँ होली
और हाँ मै तब तक नहीं खेलूँगा होली
जब तक हम सब नहीं लेंगे ठेका “सफ़ेद” रंग
या तब तक की जब तक हम नहीं सोचते
क्या धर्मसेभी पहले कभी अस्तिव में आया था इंसान
तो इन्सान का धर्म क्या है ?
-अल्ताफ मुलाणी
16-3-14
No comments:
Post a Comment