Wednesday, 5 March 2014


‘गिरगिटों’का मौसम

गिरगिटों’का मौसम फीर एक बार सजने लगा
देशभक्ती,समाजचिंता का ढोल फीर बजने लगा. 


कल तक तो खूब निभाई दिलोजानसे दुश्मनी यारों
अब जंग से पहले ही वो दुश्मन ‘हमराही’ बनने लगा 

‘गेम’ पूरा प्लान है आगे मिल बांटकर खाने का
'लोकतंत्र' का ये आजकल कैसा  'फलसफा' बनने लगा ?

साँस लेते हैं जिस हवा में 'अमर' 'अकबर' और 'एंथनी'
उसी  हवा में आज 'फैसिज़म' का ‘जहर’ भी है घुलने लगा. 

'वक्त' बड़ा सक्त है संभलो और संभालो दोस्तों
इन रंगों की लढाईको देख कोई 'बेघर बच्चा' है रोने लगा.

-अल्ताफ मुलाणी
  09630838340

No comments:

Post a Comment